/* ads */

भाऊसाहब भुस्कुटे स्मृति लोक न्यास में भगवान विश्वकर्मा जयंती पर कारीगर स्नेह मिलन का आयोजन

rahul
0
भाऊसाहब भुस्कुटे स्मृति लोक न्यास, ग्राम ज्ञानपीठ में आज भगवान विश्वकर्मा जयंती के उपलक्ष्य में कारीगर स्नेह मिलन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर समाज के सभी वर्गों के कारीगर बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।
कार्यक्रम का शुभारंभ भगवान विश्वकर्मा जी की विधिवत पूजन एवं हवन से हुआ। इसके पश्चात मंचीय कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि प्रो. प्रमोद के. वर्मा (कुलगुरु, महर्षि महेश योगी वैदिक विश्वविद्यालय) रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता श्रीमती पूजा अग्रवाल (उपाध्यक्ष, भाऊसाहब भुस्कुटे स्मृति लोक न्यास) ने की। विशेष अतिथि के रूप में श्री रमेश जी विश्वकर्मा तथा मुख्य वक्ता के रूप में न्यास के सचिव श्री चाणक्य बख्शी उपस्थित रहे, मंच में उम्मेद सिंह पटेल, न्यास उपाध्यक्ष भी उपस्थित रहे ।
ग्राम ज्ञानपीठ के प्रमुख श्री विकास जी मोहरीर ने कार्यक्रम की भूमिका प्रस्तुत करते हुए कारीगरों के महत्व और उनकी परंपरागत कला की उपयोगिता पर प्रकाश डाला।

मुख्य अतिथि प्रो. प्रमोद के. वर्मा ने अपने संबोधन में कहा कि – “हमें अपने पारंपरिक हुनर को जीवित रखते हुए नई तकनीक को भी आत्मसात करना होगा। डिजाइनिंग, सोशल मीडिया और ऑनलाइन मार्केटिंग जैसे आधुनिक साधनों का उपयोग करके कारीगर अपने उत्पादों को बड़े बाजार तक पहुँचा सकते हैं।”

मुख्य वक्ता श्री चाणक्य बख्शी ने कहा कि – “आज के समय में स्वदेशी उत्पादों की मांग बढ़ रही है। हमें अपने हुनर और उत्पादन पर गर्व करना चाहिए और स्थानीय स्तर पर बने सामान को देश-विदेश तक पहुँचाने का प्रयास करना चाहिए।”
इस अवसर पर विशेष परंपरागत कारीगरों का सम्मान किया गया तथा कौशल विकास प्रशिक्षण पूर्ण करने वाले कारीगरों को प्रमाण पत्र भी वितरित किए गए।

कार्यक्रम के अंत में सभी कारीगरों ने एकजुट होकर अपनी कला और कौशल को समाजहित एवं आत्मनिर्भर भारत के लक्ष्य में योगदान देने का संकल्प लिया।




Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)