/* ads */

सैनिक स्कूल सरस्वती ग्रामोदय विद्यालय गोविंद नगर में 77वाँ गणतंत्र दिवस समारोह संपन्न

rahul
0

 सैनिक स्कूल सरस्वती ग्रामोदय विद्यालय गोविंद नगर में 77वाँ गणतंत्र दिवस समारोह संपन्न




गोविंद नगर। सैनिक स्कूल सरस्वती ग्रामोदय विद्यालय गोविंद नगर में 77वाँ गणतंत्र दिवस समारोह गरिमामय एवं राष्ट्रभक्ति के वातावरण में संपन्न हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ सैनिक विद्यालय गोविंद नगर के कैडेट्स द्वारा, घोष वादन के साथ भव्य मार्चिंग परेड से हुआ, जिसमें स्काउट-गाइड की बहनें एवं पथ संचलन करते हुए स्वयंसेवक भैया भी सम्मिलित रहे। इसके पश्चात घोष दल द्वारा विभिन्न रचनाओं की प्रस्तुति एवं संघ समता का आयोजन किया गया।

समारोह के मुख्य अतिथि आदरणीय डॉ. नितिन सहारिया (प्रांतीय बौद्धिक प्रमुख, महाकौशल प्रांत), श्री विवेक जी महेश्वरी (संचालक, रामदेव शुगर मिल), श्री अनिल जी बरोलिया (प्रबंधन समिति अध्यक्ष) एवं श्री तीरथ जी पटेल (विद्यालय समिति उपाध्यक्ष) मंचासीन रहे। अतिथियों का परिचय वरिष्ठ आचार्य श्री प्रणवीर जी पटेल द्वारा दिया गया।

अतिथियों का स्वागत विद्यालय के स्टेज प्रभारी श्री दुर्गेश जी अहिरवार, श्री कारेलाल मेहरा, श्रीमति प्रतिभा राजपूत एवं श्रीमती शिवानी दीक्षित द्वारा अक्षत-रोली, पुष्पगुच्छ एवं श्रीफल भेंट कर किया गया।

कार्यक्रम में विद्यालय के नन्हे भैया-बहनों द्वारा नृत्य प्रस्तुति दी गई। वहीं छात्रावास के भैयाओं द्वारा योग एवं पिरामिड की आकर्षक प्रस्तुति तथा सैनिक विद्यालय की बहन द्वारा एकल गीत प्रस्तुत किया गया।

मुख्य अतिथियों द्वारा दिए गए प्रेरक उद्बोधनों में विद्यार्थियों को राष्ट्रभक्ति, अनुशासन एवं कर्तव्यनिष्ठा का संदेश दिया गया।

इस अवसर पर विद्यालय के समस्त भैया-बहिनों एवं समस्त आचार्य परिवार की सक्रिय उपस्थिति रही। साथ ही श्री धर्मेंद्र जी गुर्जर (भाऊ साहब भुस्कुटे स्मृति लोक न्यास के प्रबंधक), श्री विष्णु श्रीवास्तव (विद्यालय प्राचार्य), विद्यालय समिति के सदस्य, अभिभावकगण, पूर्व छात्र, पूर्व सैनिक एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)