फेसबुक
कृषि विज्ञान केंद्र गोविंदनगर, नर्मदापुरम में सतत कृषि विशेषज्ञ का आगमन होता रहता है | बीते दिन भी अलग अलग कृषि विषय के विशेषज्ञ दल कृषि विज्ञान केंद्र के सभी इकाईयों का किया अवलोकन | सर्वप्रथम सभी विशेषज्ञ ने सीड हब का अवलोकन, इसके बाद प्रोम उत्पादन इकाई, गौशाला, लाख उत्पादन इकाई, जैविक उत्पाद उत्पादन इकाई एवं प्राकृतिक खेती प्रदर्शन इकाइयों का भ्रमण कर आगे और बेहतर करने का सुझाव एवं मार्गदर्शन प्रदान की |
विशेषज्ञ के दल में डॉ. एस.आर. के. सिंह (निदेशक, अटारी झोन -9), डॉ.ऐ.के. विश्वकर्मा (प्रधान वैज्ञानिक, आई.सी.ए.आर. - आई.आई.एस.एस. भोपाल), डॉ.मोनी थॉमस (प्रधान वैज्ञानिक, जे.एन.के.व्ही.व्ही. जबलपुर), डॉ.व्ही.के. चौधरी (प्रधान वैज्ञानिक, सस्य विज्ञान आई.सी.ए.आर- डी.डब्लू.आर. जबलपुर ), डॉ.एच.डी. वर्मा (डीन, C.O.A, सीहोर) एवं श्री जे.आर. हेडाऊ (संयुक्त संचालक कृषि, नर्मदापुरम)
इस अवसर पर केंद्र के चेयरमैन श्री अनिल अग्रवाल, न्यास के सह सचिव श्री केशव महेश्वरी, समिति सदस्य श्री भूपेंद्र जी एवं केंद्र के सभी वैज्ञानिक उपस्थित थे
कृषि से सम्बंधित जानकारी के लिए सम्पर्क करें