कृषि विज्ञान केंद्र गोविंदनगर, नर्मदापुरम में पधारे किसान दल ने केंद्र के सभी उत्पादन इकाइयों का किया बारीकी से अबलोकन
गेंहू की जैविक खेती के बारे में जानकारी प्रदान करते हुए डॉ. पटेल |
प्राकृतिक खेती जागरूकता हेतु किसान बंधुओ ने आज कृषि विज्ञान केंद्र गोविंदनगर, नर्मदापुरम के प्रक्षेत्र में प्राकृतिक खेती का भ्रमण कर डॉ देविदास पटेल से जानकारी प्राप्त की
साथ ही किसान बंधुओ ने जैविक खाद जैसे जीवामृत, घन जीवामृत जैविक कीटनाशी निमास्त्र , दशपर्नी अर्क आदि निर्माण की बिधि की सम्पूर्ण जानकारी प्राप्त की
अंत में प्रक्षेत्र प्रबंधक पंकज शर्मा ने जैविक कृषि के महत्व को विस्तार से किसान बंधुओ को बताया
जैविक खेती के बारे में जानकारी प्रदान करते हुए पंकज शर्मा |