/* ads */

शिशु वाटिका गोविन्दनगर की वार्षिक रंगारंग कार्यक्रम "तरंग" हुआ संपन्न

rahul
1
सरस्वती ग्रामोदय गतिविधि आधारित विद्यालय गोविंद नगर में शिशु वाटिका वार्षिक उत्सव कार्यक्रम तरंग के शुभ अवसर पर अतिथि द्वारा दीप प्रज्वलन कर बंदना का शुभारंभ किया गया
 जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में श्रीमती वंदना जूदेव एवं विशेष अतिथि श्रीमती योगेश्वरी भार्गव एवं राखी मोहरीर द्वारा दोपहर 1:30 बजे से 3:30 बजे तक रंगमंच कार्यक्रम का अवलोकन किया गया
 सर्वप्रथम कार्यक्रम गणेश वंदना से प्रारंभ होकर द्वितीय क्रम में लव-कुश के रूप में भैया बहनों द्वारा रामायण का मंचन किया गया 12 जनवरी 2023 स्वामी विवेकानंद जी की जयंती के अवसर पर स्वरूप के माध्यम से स्वामी जी के विचारों को जनसमूह तक पहुंचाया गया
 समझदार टोपीवाला शिक्षक विषय पर शिशु वाटिका की दीदी द्वारा शिक्षाप्रद प्रस्तुति दी गई अरुण एवं उदय कक्षा के भैया बहनों द्वारा अनेक कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी गई
 नाटक नृत्य गीत से भरे इस कार्यक्रम का ग्रामीणों ने भरपूर आनंद उठाया अंत में मोबाइल के दुष्परिणाम विषय पर भैया बहनों द्वारा शिक्षाप्रद नाटक प्रस्तुत किया गया। इसी के साथ विद्यालय स्तर पर भूतपूर्व छात्रों का मिलन समारोह का कार्यक्रम रखा गया है जिसमें सभी छात्रों का सहयोग रहा अंत में कार्यक्रम समापन के अवसर पर शिशु वाटिका प्रमुख दीदी प्रतिभा राजपूत द्वारा सभी का आभार प्रदर्शन किया गया

Post a Comment

1Comments

Post a Comment