/* ads */

ICAR भोपाल (CIAE) के प्रधान वैज्ञानिक दल ने कृषि विज्ञान केंद्र गोविंदनगर, जिला नर्मदापुरम की गतिविधियों का किया निरिक्षण

rahul
0

 


भा.कृ.अनु.परि- केन्द्रीय कृषि अभियांत्रिकी संस्थान, भोपाल (CIAE) के प्रधान वैज्ञानिक दल ने कृषि विज्ञान केंद्र गोविंदनगर, जिला नर्मदापुरम की गतिविधियों का किया निरिक्षण

भाऊसाहब भुस्कुटे स्मृति लोक न्यास गोविन्दनगर के मार्गदर्शन में संचालित कृषि विज्ञान केन्द्र, गोविन्दनगर ,नर्मदापुरम के कार्यो का निरीक्षण भा.कृ.अनु.प. - केन्द्रीय कृषि अभियांत्रिकी संस्थान, भोपाल (CIAE) के  दो प्रधान वैज्ञानिक डॉ. नीता खांडेकर एवं डॉ. के.पी.साह के दल द्वारा कृषि विज्ञान केन्द्र, गोविन्दनगर का निरिक्षण किया गया 

सर्व प्रथम वरिष्ठ वैज्ञानिक एवं प्रमुख डॉ. संजीव कुमार गर्ग द्वारा केंद्र की पिछले तीन वर्ष की प्रगति का प्रस्तुतिकरण पीपीटी के माध्यम से किया | जिसमे दोनों प्रधान वैज्ञानिको द्वारा कृषि विज्ञान केन्द्र, गोविन्दनगर के द्वारा किये जा रहे कार्यो की सराहना की एवं केंद्र में संचालित विभिन्न इकाईयों का अवलोकन किया केंद्र ने पिछले 6 वर्षो में CSR, राज्य सरकार एवं अन्य परियोजनाओं से प्राप्त फंड जो अधोसंरचान विकसित की हैं जो अति प्रसंसनीय हैं दौरान उन्होंने किसानों के लिए संचालित योजनाओं, तकनीकी प्रशिक्षण कार्यक्रमों और  अनुसंधान कार्यों का गहन अवलोकन किया। दल ने केंद्र की गतिविधियों की सराहना करते हुए कहा कि यहां किसानों के उत्थान के लिए किए जा रहे प्रयास अनुकरणीय हैं।

उक्त दल द्वारा अंगीकृत ग्राम तिंदवाडा, धडाव पढ़ाव एवं कपूरी गाँव के भ्रमण कर किसानो द्वारा किये जा रहे कृषि कार्य का अवलोकन किया गया साथ ही उन्होंने कृषि से जुड़े नवाचारों और किसानों की समस्याओं के समाधान के लिए किए जा रहे प्रयासों को समझा। उक्त कार्यक्रम में केन्द्र के अन्य वैज्ञानिक श्री ब्रजेश कुमार नामदेव, डॉ. देवीदास पटेल, डॉ. लवेश चौरसिया, डॉ. राजेन्द्र पटेल, डॉ. प्रवीण सोलंकी एवं श्री राहुल  माझी व विकास कुमार मोहरीर उपस्थित रहे।



Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)