/* ads */

कृषि विज्ञान केंद्र गोविंदनगर, बनखेड़ी में मशरूम प्रायोगिक प्रशिक्षण आयोजित

rahul
0

 




कृषि विज्ञान केंद्र गोविंदनगर,  बनखेड़ी में मशरूम प्रायोगिक प्रशिक्षण आयोजित

कृषि विज्ञान केंद्र, गोविंद नगर बनखेड़ी द्वारा किसानों और युवाओं के लिए मशरूम प्रायोगिक प्रशिक्षण का सफल आयोजन किया गया। यह प्रशिक्षण आत्मनिर्भरता एवं आयवृद्धि की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम साबित होगा।

इस प्रशिक्षण कार्यक्रम में प्रतिभागियों को मशरूम उत्पादन की संपूर्ण तकनीकी जानकारी दी गई। प्रशिक्षक डॉ. आकांक्षा पाण्डेय (आहार एवं पोषण विशेषज्ञ) ने विस्तार से मार्गदर्शन प्रदान करते हुए बताया कि मशरूम उत्पादन न केवल पोषण का उत्तम स्रोत है बल्कि किसानों एवं युवाओं के लिए अतिरिक्त आय का बेहतर साधन भी है।

प्रशिक्षण के दौरान प्रतिभागियों को व्यावहारिक रूप से निम्न विषयों पर प्रशिक्षण दिया गया
🔹
स्पॉन बनाना
🔹
बटन मशरूम कल्टीवेशन
🔹
ऑयस्टर मशरूम कल्टीवेशन
🔹
मिल्की मशरूम कल्टीवेशन
🔹
फार्म डिजाइन एवं प्रबंधन

डॉ. आकांक्षा पाण्डेय ने समझाया कि मशरूम में प्रोटीन, खनिज एवं विटामिन प्रचुर मात्रा में पाए जाते हैं, जो कुपोषण निवारण एवं पोषण सुरक्षा में सहायक हैं। साथ ही कम लागत और अल्प समय में उत्पादन की संभावना इसे ग्रामीण क्षेत्र में रोजगार और उद्यमिता के लिए अत्यंत उपयुक्त बनाती है।

इस प्रशिक्षण में शामिल हुए किसानों और युवाओं ने बताया कि इस तरह के व्यावहारिक प्रशिक्षण से उन्हें नई तकनीक अपनाने का आत्मविश्वास मिलता है और वे मशरूम उत्पादन को आयवृद्धि के साधन के रूप में अपनाने के लिए प्रेरित हुए हैं।

प्रशिक्षण  हेतु संपर्क करे : डॉ. आकांक्षा पाण्डेय (आहार एवं पोषण विशेषज्ञ) 94066 23293

 

प्रशिक्षण  हेतु संपर्क करे : डॉ. आकांक्षा पाण्डेय (आहार एवं पोषण विशेषज्ञ) 94066 23293

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)