भाऊसाहब भुस्कुटे स्मृति लोक न्यास, गोविंदनगर के तत्वावधान में चिरायु हॉस्पिटल बैरागढ़, भोपाल के सहयोग से निशुल्क कृत्रिम लेंस प्रत्यारोपण शिविर का सफल आयोजन न्यास परिसर नवीन शिशु वाटिका भवन में किया गया।
इस अवसर पर कुल 56 नेत्र रोगियों ने पंजीयन कराया, जिनमें से 41 रोगियों में मोतियाबिंद की पुष्टि हुई। इनमें से 34 रोगियों को ऑपरेशन हेतु चिरायु मेडिकल कॉलेज, भोपाल बस के माध्यम से भेजा गया।
शिविर के सफल संचालन में विशेष सहयोग डॉ. शिवानी यादव (भोपाल), नेत्र सहायक श्रीमती सुधा सोनी (शासकीय चिकित्सालय बनखेड़ी), अभिषेक शुक्ला (PRO, चिरायु हॉस्पिटल भोपाल), पिंकेश नेचन (नर्सिंग स्टाफ), आशीष मालवीय (असिस्टेंट PRO स्टाफ) तथा आशा सहयोगी श्रीमती ममता खरे का रहा।



.jpeg)
.jpeg)
