आंगनवाड़ी सुपर वाइजर एवं आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं का हुआ प्रशिक्षण
सिवनी मालवा मे बाल विकास परिसर मे पोषण सुरक्षा पर प्रशिक्षण आयोजित किया गया इस दौरान अतिथि के रूप मे कृषि विज्ञान केंद्र गोविन्दनगर के प्रभारी डॉ संजीव कुमार गर्ग, लवेश चौरसिया (उद्यानिकी वैज्ञानिक), पंकज शर्मा (प्रक्षेत्र प्रबंधक), डॉ आकांक्षा पाण्डेय (गृह वैज्ञानिक) एवं...श्रीमती..रेखा रघुवंशी सीडीपीओ उपस्थित रहे.
डॉ. संजीव कुमार गर्ग संबोधित करते हुए |
कार्यक्रम मे सर्वप्रथम डॉ गर्ग ने सभी को सम्बोधित करते हुए बताये की सही पोषण की क्यों जरुरत है, सही खान पान से आज की पीढ़ी दूर क्यों जा रहे है इस समस्या को कैसे दूर किया जा सकता है इस पर जानकारी प्रदान की
डॉ आकांक्षा पाण्डेय |
इसके बाद डॉ पाण्डेय ने आंगनवाड़ी कार्यकर्ता को पोषण सुरक्षा पर विस्तृत जानकारी देते हुए कहाँ की अपने गांव मे नव विवाहित महिला एवं किशोरी बालिका को स्वास्थ्य रखना अनिवार्य है, वर्तमान मे किशोरी को दुबला होने का अंधादौड़ चल रहा है इसे रोकने की जरुरत है सही पोषण, सही आहार की जनकारी देना आवश्यक है।
लंबाई बढ़ाने, रोग प्रतिरोधी क्षमता बढ़ाने हेतु मोटे अनाज की सेवन करने की सलाह दी।थायराइट के लिए अनुलोम बिलोम एवं सुबह सुबह टहलने की सलाह दी गई।साथ मे फलो की सेवन से पूर्व की साबधानिया के बारे मे बताया गया।
पंकज शर्मा |
इसके बाद पंकज शर्मा ने जैविक खेती पर चर्चा करते हुए बताया की हमारे जीवन मे माता, गौमाता एवं धरती माता का बहुत ज्यादा महत्वपूर्ण योगदान है परन्तु हमने ज्यादा उत्पादन के चलते तीनो को दूषित किया है। सर्वप्रथम नरवाई जलाकर धरती माताओ को दूषित किया है, गौमाता के लिए नरवाई बची नहीं एवं अपनी माता को कीटनाशी युक्त अनाज सब्जी खिला रहे है। कही न कही हम जाने अनजाने मे जहर खा रहे है इसे कैसे पहचाने या इसे कम सेवन करें। A 2 एवं A 1 दूध के विषय मे भी जानकारी प्रदान की।