प्राकृतिक खेती पर जागरूकता हेतु कृषि विज्ञान केंद्र गोविंदनगर ने लगाया मेले मे स्टॉल
बनखेड़ी के बाचावनी ग्राम में प्रतिवर्ष मेले का आयोजन किया जाता है इस वर्ष भी मेले का आयोजन किया गया और इस मेले में प्रथम बार कृषि विज्ञान केंद्र का प्राकृतिक खेती प्रदर्शनी का स्टॉल लगाया गया, स्टॉल में विभिन्न ग्रामों से आए हुए कृषक बंधु एवं महिला कृषक पधारे जो कृषि विज्ञान केंद्र गोविंदनगर के स्टाल में उपस्थित कृषि विशेषज्ञ के द्वारा जैविक कृषि से संबंधित जानकारी प्राप्त की एवं विशेषज्ञ द्वारा किसान बंधुओ को जीवामृत, घन जीवामृत, नीमस्त्र आदि की जानकारी प्रदान की
स्टॉल के बैकग्राउंड में वीडियो फिल्म भी दिखाई जा रही थी जो की जिले के जैविक कृषि कर रहे किसानों की सफलता की कहानी थी जिसे प्रस्तुत किया गया।
स्टॉल में कृषि विशेषज्ञ के रूप में बृजेश कुमार नामदेव, डॉ आकांक्षा पांडे, लवेश कुमार चौरसिया डॉ राजेंद्र पटेल उपस्थित रहे।