/* ads */

भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद की 30 वीं क्षेत्रीय कार्यशाला भोपाल में सम्पन्न

rahul
0

कृषि विज्ञान केंद्र गोविन्दनगर ने भाग लिया भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद की 30 वीं क्षेत्रीय कार्यशाला भोपाल में


मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ के कृषि विज्ञान केंद्रों की  दिनांक 19 से 21 अगस्त तक केंद्रीय कृषि अभियांत्रिकी संस्थान भोपाल में आयोजित 30 वीं  क्षेत्रीय कार्यशाला में

कृषि विज्ञान केंद्र गोविन्दनगर के वरिष्ठ वैज्ञानिक डॉ. संजीव कुमार गर्ग जी ने कहा की  भाऊ साहब भुस्कुटे स्मृति लोक न्यास के कृषि विज्ञान केंद्र गोविन्दनगर ने FPO परियोजना एवं  KVK का वार्षिक प्रतिवेदन  प्रस्तुतीकरण किया गया  साथ ही साथ तीन दिन लगाई गई कृषि प्रदर्शनी में प्रथम दिन ICAR के महा निदेशक डॉ हिमांशु पाठक, उप महानिदेशक डॉ यू. एस. गौतम ने अवलोकन किया और उनको बताया गया कि यह एक मात्र कृषि विज्ञान  केंद्र हैं  जो पूरी प्रक्षेत्र में सत प्रतिशत प्राकृतिक खेती करता हैं और साथ ही उनको न्यास दर्पण देकर न्यास के बारे में अवगत कराया उनके साथ साथ  सहायक महानिदेशक कृषि प्रसार, कुलपति आई. जी. के व्ही व्ही, निदेशक अटारी जबलपुर, निदेशक कृषि विस्तार जे एन के व्ही व्ही अन्य अथिति ने भी अवलोकन किया





प्रदर्शनी में तृतीय दिन माननीय सुश्री ऊषा ठाकुर पर्टयन मंत्री  मध्य प्रदेश शासन को न्यास दर्पण देकर गौशाला, प्रोम बोम्बू प्रोडक्ट एवं अन्य सामग्री की जानकारी दी गई और साथ ही DRI के संगठन सचिव अभय जी भाई साहब को अवलोकन कराया
















Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)