/* ads */

एक दिवसीय सेवारत आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओ का प्रशिक्षण सम्पन्न

rahul
0

 गर्भवती महिलाओं का आहार नियोजन विषय पर प्रशिक्षण संपन्न 

भाऊसाहब भुस्कुटे स्मृति लोक न्यास गोविंदनगर द्वारा संचालित  कृषि विज्ञान केंद्र गोविंदनगर जिला नर्मदापुरम द्वारा बनखेड़ी के 21 आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओ का एक दिवसीय प्रशिक्षण सपन्न हुआ जिसमे  के गृह वैज्ञानिक डॉ आकांक्षा पाण्डेय ने गर्भवती महिलाओं का आहार नियोजन विषय पर प्रशिक्षण प्रदान की इस दौरान डॉ पाण्डेय ने  कहा की 

पहली तिमाही के दौरान, कोई अतिरिक्त भोजन की आवश्यकता नहीं है। दूसरी तिमाही में, आपको प्रति दिन अतिरिक्त 340 कैलोरी की आवश्यकता होगी, और तीसरी तिमाही में, प्रति दिन लगभग 450 अतिरिक्त कैलोरी की आवश्यकता होगी। आपको आवश्यक अतिरिक्त ऊर्जा प्राप्त करने के लिए, नट्स, सादा दही और ताजे फल जैसे स्वस्थ नास्ता  पास रखने का प्रयास करें। 





आगे बताते हुए कहा की  गर्भावस्था का समय बहुत ही महत्वपूर्ण होता है। गर्भावस्था में महिलाएं जो भी खाती हैं उसका सीधा असर बच्चे पर पड़ता है। इस दौरान शरीर को स्वस्थ और बच्चे को तंदुरुस्त रखने के लिए अच्छा और पोषक तत्वों से भरपूर आहार लेना बहुत जरूरी है। गर्भावस्था में महिलाओं के शरीर को पोषक तत्वों की ज्यादा जरूरत होती है। इसलिए इस समय महिलाओं को ऐसा आहार लेना चाहिए जिससे न केवल उनको बल्कि शिशु को भी पोषण दिया जा सके। इस समय कॉफीचायकोल्ड-ड्रिंक और बाहरी भोजन खाने से परहेज करना चाहिए यदि मां के शरीर में ज्यादा कैफीन की मात्रा जाएगी तो इससे बच्चे के विकास में बुरा असर पड़ेगा।





Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)