आज योग दिवस के अवसर पर सम्पूर्ण न्यास कार्यकर्ताओ ने की योग साधना
न्यास द्वार संचालित सभी प्रकल्प के कार्यकर्त्ता विद्यालय के सभाकक्ष मे एकत्रित होकर विद्यालय के प्राचार्य श्री हेमंत जी दीक्षित के मार्गदर्शन योगाभ्यास किये।
आगे दीक्षित जी ने बताया की नियमित योग करने से आप फिट रहते है. आपको नई ऊर्जा का एहसास होता है. योग से कई बिमारियों को दूर किया जाता सकता है.
योग को करने से आप मानसिक और शारीरिक रुप से भी फिट रहते हैं. योग करने से आपका पाचन तंत्र भी सही रहता है, इससे आपकी त्वचा आपके आंतरिक अंग सब स्वास्थ्य रहते हैं. इससे आपके शरीर की मांसपेशियों में ललीचापन आता है. जिससे आप सेहतमंद रहते हैं.
इस साल अंतरराष्ट्रीय योग दिवस वसुधैव कुटुम्बकम के सिद्धांत पर वन वर्ल्ड, वन हेल्थ रखी गई है. तो अपने आप को स्वस्थ्य और तंदरुस्त रखने के लिए आप भी योग करें और स्वस्थ्य रहें.