9 ग्रामो में PRA (ग्रामीण सहभागी मूल्यांकन) हुए संपन्न
भाऊसाहब भुस्कुटे स्मृति लोक न्यास गोविंदनगर द्वारा संचालित कृषि विज्ञान केंद्र गोविंदनगर द्वारा विगत एक हफ्ते से 9 ग्रामो में 3 टोलियों में PRA (सहभागी ग्रामीण मूल्यांकन) किया जा रहा है जिससे गाँव की वास्तविक जानकारी जैसे गाँव की समस्या, संसाधन, संभावनाए, गाँव कल और आज, फसल जैसे जानकारी एकत्रित किया गया
![]() |
गाँव का नक्षा |
डॉ. संजीव कुमार गर्ग (वरिष्ठ वैज्ञानिक एवं प्रमुख ) के मार्गदर्शन में ग्राम लामटा, पलिया पिपरिया, मछेरा कला, उद्यानिकी वैज्ञानिक लवेश कुमार चौरसिया के नेतृत्व में ग्राम माल्हनवाडा, जुनेठा, परसवाडा पंकज शर्मा (प्रक्षेत्र प्रबंधक) के नेतृत्व में ग्राम कामती, पथरकुही, नगवाडा में PRA संपन्न हुआ |
![]() |
ग्राम पथरकुही |
PRA ( ग्रामीण सहभागी मूल्यांकन) के प्रभारी उद्यानिकी वैज्ञानिक लवेश कुमार चौरसिया ने बताया की ग्रामीण सहभागी मूल्यांकन विकास की एक नागरिक-केंद्रित पद्धति है, जिसमें ग्राम वासी अपनी योजना एवं सहभागिता सुनिश्चित करते हैं जिसका उद्देश्य मुद्दों की पहचान करने, समाधान तलाशना और मूल्यांकन की प्रक्रियाओं में स्थानीय निवासियों को शामिल करके ग्रामो को सशक्त बनाना है। PRA ( ग्रामीण सहभागी मूल्यांकन) में कृषि विज्ञान केंद्र के सभी स्टाफ डॉ. आकांक्षा पाण्डेय (गृह वैज्ञानिक ), डॉ. देवीदास पटेल (पादप प्रजनक वैज्ञानिक ), ब्रजेश कुमार नामदेव (कीट प्रबंधन वैज्ञानिक ), राजेंद्र पटेल (शस्य विज्ञान वैज्ञानिक), डॉ. प्रवीण सोलंकी (मृदा विशेषज्ञ ), विकास कुमार मोहरीर (DDO, असिस्टेंट), अभय वराठे (स्टेनोग्राफर) ने अलग अलग टोली में सहभागिता कर सहयोग प्रदान किये है |
मुख्य रूप से PRA ( ग्रामीण सहभागी मूल्यांकन) के दौरान सभी ग्रामो में विशेष समस्या उभर कर आई है वो व्यसन जिसमे युवा वर्ग ज्यादा संलिप्त है |
आगे का कार्य - प्राथमिक आकडे एकत्रित कर अब द्वितितक आकडे व्यवस्थित किया जायेगा उसके बाद ग्रामो में संभावनाओं केआधार पर कार्य किया जायेगा
ग्राम परसवाडा |
आगे बताते हुए कहा की PRA (ग्रामीण सहभागी मूल्यांकन) करते समय निम्न कार्य किया जाता है
सहभागी मानचित्रण जिसमें स्थानीय लोग सामाजिक, जनसांख्यिकीय, प्राकृतिक संसाधन, सेवा और अवसर, या खेत के नक्शे बनाने के लिए जमीन, फर्श या कागज का उपयोग करते हैं,
मौखिक इतिहास और विकास का क्रम जानना
मौसमी कैलेंडर तैयार करना
![]() |
ग्राम मछेरा कला |
दैनिक समय उपयोग विश्लेषण, गाँव की समस्याओं का कारण उसका निराकरण पर चर्चा कर जानकारी एकत्रित करना
![]() |
ग्राम लामटा |
आजीविका विश्लेषण, जैसे स्थिरता, समस्या और मुकाबला, सापेक्ष आय, व्यय और ऋण, कई गतिविधियां, महीने या मौसम के अनुसार
ग्राम मल्हनवाडा |
सहभागी अन्य विभागों से लिंकेज बनाकर ग्रामीण जनों से समस्या के हल के लिए चर्चा की गई
ग्राम जुनेठा |
संस्थागत या "चपाती" या वेन आरेखण - किसी समुदाय के लिए या किसी संगठन के भीतर और उनके संबंधों के लिए महत्वपूर्ण व्यक्तियों और संस्थानों की पहचान करना
![]() |
ग्राम पथरकुही |
अंतर का विश्लेषण, विशेषकर लिंग, सामाजिक समूह, धन/गरीबी, व्यवसाय और उम्र के आधार पर ।
![]() |
ग्राम कामती |
अक्सर स्थानीय उपायों, निर्णयों और सामग्रियों का उपयोग करते हुए उन प्रश्नों की जांच जो सीधे प्रमुख मुद्दों तक ले जा सकते हैं कहानियाँ, चित्र, और केस अध्ययन जैसे कि समस्या से निपटना, समस्या कैसे सुलझाया गया या नहीं सुलझाया गया आदि
ग्राम परसवाडा |
ग्राम मल्हनवाडा |
ग्राम परसवाडा |
ग्राम जुनेठा |
![]() |
ग्राम कामती |