जैविक खेती को बढ़ावा देने हेतु प्रशिक्षण दिया गया
कृषि विज्ञान केंद्र गोविंदपुर नर्मदापुरम द्वारा महिला एवं बाल विकास कार्यालय सिवनी मालवा में एक कार्यशाला का आयोजन किया। इसके अंतर्गत जैविक खेती को बढ़ावा देने के संबंध में एक दिवसीय प्रशिक्षण दिया गया। केंद्र मृदा विशेषज्ञ डॉ. प्रवीण सोलंकी ने मिट्टी परीक्षण करवा कर पोषक तत्व प्रबंधन की जानकारी दी। ताकि मिट्टी में पोषक तत्व की पूर्ति के साथ ही फसल में भी पोषक तत्व की पूर्ति हो जिससे स्वास्थ्यवर्धक अनाज प्राप्त हो सके।
प्राकृतिक खेती विशेषज्ञ डॉक्टर देवदास पटेल ने बताया कि किस तरीके से हमारे भोजन में उपलब्ध अनाज जहरीला हो चुका है। इसलिए प्रति किसान को कम से कम आधा एकड़ में रसायन मुक्त प्राकृतिक खेती करना चाहिए। साथ ही साथ डॉ. पटेल ने जीवामृत, घन जीवामृत एवं अन्डॉय प्क्टराकृतिक घटकों की जानकारी प्ररदान की |
आकांक्षा पांडे द्वारा पोषण वाटिका के महत्व की जानकारी दी गई रासायनिक दवाइयां का क्या प्रभाव पड़ता है शरीर पर इसके बारे में जानकारी मल्टीग्रेन आटा कैसे
बनाना है इसकी विधि के बारे में भी बताया। बीपी और डायबिटीज पेशेंट के आहार की जानकारी दी गई। उक्त कार्यक्रम में महिला बाल एवं विकास की पर्यवेक्षक आसमा खान एवं चंद्रकला एवं आंगनबाड़ी कार्यकर्ता उपस्थित रहीं।