विश्व दलहन दिवस पर कृषि विज्ञान केंद्र गोविंदनगर में किसानों को दलहनों के महत्व पर किया गया उद्बोधन
कृषि विज्ञान केंद्र गोविंदनगर में आज "विश्व दलहन दिवस" के अवसर पर एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस मौके पर किसानों को दलहनों के महत्व, उनकी खेती और दाल की उपयोग के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई।
कार्यक्रम में पोषण विशेषज्ञ डॉ. आकांक्षा पाण्डेय ने दलहनों के स्वास्थ्य, पोषण और कृषि उत्पादन में उनके योगदान पर जोर दिया। उन्होंने किसानों को प्रतिदिन भोजन में दाल को शामिल करने हेतु सलाह दी |
कृषि विज्ञान केंद्र के कीट विशेषज्ञ ब्रजेश कुमार नामदेव ने किसानों से दलहनों की खेती को प्राथमिकता देने की अपील की और कहा, "दलहनों की खेती से न केवल किसानों को आर्थिक लाभ होता है, बल्कि यह हमारे देश की खाद्य सुरक्षा को भी मजबूत करता है।" दलहनों के बेहतर उत्पादन के लिए उन्नत तकनीकों का प्रयोग करने की सलाह दी। इसके साथ ही, दलहन की खेती से मिट्टी की गुणवत्ता में सुधार और आर्थिक लाभ की संभावनाओं के बारे में भी बताया।
इस अवसर पर किसानों ने दलहन उत्पादन में आ रही समस्याओं और उनके समाधान के लिए सुझाव भी दिए।
इस कार्यक्रम में रायसेन से पधारे किसान शामिल हुए और दलहनों के उत्पादन को बढ़ाने के लिए नवीनतम कृषि तकनीकों को अपनाने का संकल्प लिया।