गोविंदनगर: क्षेत्र के किसानों के लिए कार्यरत कृषि विज्ञान केंद्र (KVK), गोविंदनगर को उच्च गुणवत्ता वाली सेवाओं और उत्कृष्ट कृषि अनुसंधान के लिए ISO प्रमाणपत्र प्रदान किया गया है। यह प्रमाणपत्र केंद्र की वैज्ञानिक और तकनीकी दक्षता को मान्यता देते हुए उसकी सेवाओं को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर स्थापित करता है।
केंद्र के प्रभारी डॉ. संजीव कुमार गर्ग ने बताया कि यह उपलब्धि किसानों को उन्नत कृषि तकनीकों से जोड़ने, जैविक खेती को बढ़ावा देने और आधुनिक तकनीकों के जरिए कृषि उत्पादकता बढ़ाने के प्रयासों का परिणाम है। उन्होंने कहा कि यह प्रमाणपत्र गुणवत्ता प्रबंधन प्रणाली (ISO 9001:2015) के मानकों को पूरा करने के लिए केंद्र की प्रतिबद्धता को दर्शाता है।
इस अवसर पर न्यास सदस्य, केंद्र के वैज्ञानिक एवं किसान उपस्थित रहे। किसानों ने भी कृषि विज्ञान केंद्र को बधाई दी और आशा जताई कि इस उपलब्धि से उन्हें और अधिक वैज्ञानिक व आधुनिक खेती की तकनीकों का लाभ मिलेगा। केंद्र के अध्यक्ष श्री अनिल अग्रवाल द्वारा न्यास प्रंबंधन एवं कृषि विज्ञान केंद्र के समस्त स्टाफ को बधाई एवं शुभकामनाएँ प्रेषित की है ।
इस मान्यता के साथ, कृषि विज्ञान केंद्र, गोविंदनगर अब जैविक कृषि, प्रशिक्षण और कृषि प्रसार कार्यक्रमों को और सशक्त बनाएगा, जिससे क्षेत्रीय किसानों को नई तकनीकों से लाभ मिल सकेगा।