विश्व श्रमिक दिवस पर न्यास के प्रबंधक ने किया श्रमिकों को सम्मानित
गोविंदनगर: 1 मई। कृषि विज्ञान केंद्र, गोविंदनगर में आज श्रमिक दिवस (लेबर डे) बड़े ही उत्साह और गरिमा के साथ मनाया गया। इस अवसर पर न्यास के प्रबंधक श्री धर्मेन्द्र जी गुर्जर मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे और उन्होंने श्रमिकों के योगदान को सराहते हुए उन्हें सम्मानित किया।
कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्वलन और सरस्वती वंदना के साथ हुई। इसके पश्चात न्यास के विभिन्न प्रकल्पों जैसे कृषि विज्ञान केंद्र, ग्राम ज्ञानपीठ, बागवानी, सेवा गौशाला में कार्यरत श्रमिकों को गमछा द्वारा सम्मान किया गया।
अपने संबोधन में श्री धर्मेन्द्र जी ने कहा कि, "किसी भी संस्था की सफलता में श्रमिकों की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण होती है, उनकी निष्ठा, मेहनत और समर्पण के बिना कोई भी प्रकल्प अपने उद्देश्य को प्राप्त नहीं कर सकता।"
कार्यक्रम में केंद्र के वैज्ञानिक ब्रजेश कुमार नामदेव एवं अन्य कर्मचारीगण भी उपस्थित रहे। इस अवसर पर श्रमिकों ने भी अपने अनुभव साझा किए और संस्था द्वारा दिए गए सम्मान के प्रति आभार प्रकट किया।