/* ads */

सामाजिक समरसता, स्वच्छता और गांव के विकास ही मेरा गाँव मेरा तीर्थ का मंत्र है : प्रबंधक न्यास

rahul
0

गोविन्दनगर में ‘मेरा गांव मेरा तीर्थ’ अभियान के कार्यकर्ताओं का होली मिलन समारोह संपन्न









भाऊसाहब भूस्कूटे स्मृति लोक न्यास, गोविन्दनगर द्वारा संचालित “मेरा गांव मेरा तीर्थ” अभियान के अंतर्गत कार्य करने वाले कार्यकर्ताओं का होली मिलन कार्यक्रम ग्राम ज्ञानपीठ परिसर में हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुआ। कार्यक्रम में सभी कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे को गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएं दीं और आपसी भाईचारे व सहयोग की भावना को मजबूत करने का संकल्प लिया।

इस अवसर पर उपस्थित कार्यकर्ताओं को न्यास प्रबंधक धर्मेन्द्र गुर्जर ने कहाँ कि “मेरा गांव मेरा तीर्थ” अभियान का उद्देश्य गांवों को स्वच्छ, सुंदर और संस्कारयुक्त बनाना है। इसके लिए सभी कार्यकर्ता निरंतर गांव-गांव जाकर लोगों को जागरूक कर रहे हैं। होली मिलन जैसे कार्यक्रम आपसी समन्वय और संगठन की भावना को मजबूत करते हैं, जिससे अभियान को और अधिक गति मिलती है।

कार्यक्रम के दौरान सभी ने सामाजिक समरसता, स्वच्छता और गांव के विकास के लिए मिलकर कार्य करने का संकल्प भी लिया। साथ ही आने वाले समय में अभियान के अंतर्गत विभिन्न सामाजिक गतिविधियों को और व्यापक रूप से चलाने की बात कही गई।

इस कार्यक्रम में प्रमुख रूप से संतोष पटैल, तीरथ पटैल, जगदीश  जरारिया, महेन्द्र चौधरी, विभाग समन्वयक सौरभ  उपाध्याय, न्यास के प्रबंधक धर्मेंद्र गुर्जर, सुनील  कुशवाहा (अन्हाई), मिथिलेश  पटेल एवं अनिल  आरसे सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

कार्यक्रम का समापन सभी को होली की शुभकामनाएं देते हुए और संगठन को मजबूत बनाने के संकल्प के साथ हुआ।


Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)