/* ads */

सेमरी , माखननगर मे वैज्ञानिको ने प्रक्षेत्र भ्रमण कर किसानो की दिया मार्गदर्शन

rahul
0
 

सेमरी के लखन कुशवाहा परिवार मे जाना हुआ जँहा पुरे परिवार सब्जी उत्पादन कर रहे है अब उनका मन  बाग़वानी के अंतर्गत  आम, अमरुद, अंगूर एवं सेव उत्पादन करने मे हो रहा है जिसके विषय मे ब्रजेश जी एवं देवीदास जी से सलाह लिया गया साथ मे टमाटर की खेत मे भ्रमण  के दौरान टुटा ऐपसेलुटा बीमारियों की इलाज हेतु ट्रेप लगवाए गए एवं अन्य सब्जी फसल जैसे पत्ता गोभी, बल्लर, लौकी, प्याज़, पालक, मूंगा आदि का अवलोकन किया गया

 इनके यहाँ  जैविक खाद निर्माण का अवलोकन विशेष रहा पत्ता गोभी टूटने के बाद जो पत्ते बचते है उससे जैविक खाद निर्माण कर रहे है जिसमे देसी केंचुए की संख्या प्रचूर  मात्रा मे पनप रहे है।

अगला पड़ाव बुधवाड़ा नारायण जी मीणा के खेत जो मुख्य मार्ग मे ही है, मीणा  जी ने प्राकृतिक खेती की शुरुआत कर अन्य किसानो को भी प्रेरित कर रहे है,  वर्तमान मे चने की उत्पादन पूर्णतः  प्राकृतिक विधि से की है, होली के बाद ग्राम बुधवाड़ा मे प्राकृतिक खेती पर किसान संगोष्ठी का आयोजन किया जाएगा।

वैज्ञानिको ने प्रक्षेत्र भ्रमण कर किसानो की दी मार्गदर्शन
ग्राम समोंन मे कन्हैया लाल के प्रक्षेत्र मे  गेहूं, मिर्च एवं बड़े बेंगन का अवलोकन किया गया विशेष रूप से बेंगन मे लगे रोग के प्रबंधन हेतु ब्रजेश जी ने उपाय बताये


प्रदुमन यादव आंचल खेड़ा मे बड़े बैंगन की खेती कर रहे है उनके खेत मे अवलोकन कर कीट एवं रोग प्रबंधन के उपाय बताये गए।





कृषक शांतिलाल के प्रक्षेत्र मे लगे गेंहू मे रस्ट नमक बीमारी से गेंहू के उत्पादन मे कमी हुई है अगले वर्ष के लिए डॉ देवीदास पटेल ने किसान बंधु को रस्ट के रोकथाम के लिए दी सलाह 














Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)