कृषि विज्ञान केंद्र गोविन्दनगर के वरिष्ठ वैज्ञानिक एवं प्रमुख डॉ संजीव कुमार गर्ग एवं CFLD दलहन के प्रभारी डॉ राजेंद्र पटेल द्वारा ग्राम बनखेड़ी विकास खण्ड के जूनावानी, ढाना, दहलवाड़ा खुर्द में समूह अग्रिम पंक्ति प्रदर्शन दलहन उड़द एवं अरहर का अवलोकन किया इस दौरान डॉ गर्ग ने कहाँ की बनखेड़ी के आसपास
के ग्रामों में किसान बंधुओ को दलहनी फसलों के लिए जागरूक किया जा रहा है, कृषि विज्ञान केंद्र सतत उनके संपर्क में है और जरूरी सलाह एवं मार्गदर्शन प्रदान करते रहते हैं।
मौसम के विपरीत परिस्थिति के बावजूद भी क्षेत्र में अरहर और उड़द की फसलें बहुत अच्छा है
कृषि विज्ञान केंद्र के मार्गदर्शन में किसान बंधु उड़द एवं अरहर की फसलों को देखकर बेहद खुश है किशन बंधुओं का कहना है कि आने वाले वर्षों में भी अरहर एवं उड़द का रखवा हम बढ़ाएंगे
कृषि विज्ञान केंद्र का हमेशा सहयोग मिलता रहता है और साथ ही कृषि वैज्ञानिक समय-समय पर फसल का अवलोकन करने आते हैं, फसलों में कोई समस्या हो तो उसका तुरंत हल मिल जाता है इस कारण हमारा फसल बहुत अच्छा है