/* ads */

‘भूमि सुपोषण एवं संरक्षण अभियान' का हुआ आयोजन

rahul
0

कृषि विज्ञान केंद्र गोविंदनगर मे ‘भूमि सुपोषण एवं संरक्षण अभियान’ हुआ आयोजित









गोविन्दनगर/समचार
कृषि विज्ञान केंद्र गोविन्दनगर  ने आज ‘भूमि सुपोषण एवं संरक्षण अभियान’  का आयोजन किया।
कार्यक्रम में कृषि विज्ञान केंद्र के अध्यक्ष श्री अनिल जी अग्रवाल, न्यास के सहसचिव श्री केशव जी महेश्वरी, केंद्र के प्रभारी डॉ संजीव कुमार गर्ग, कीट वैज्ञानिक ब्रजेश नामदेव, मृदा विशेषज्ञ डॉ प्रवीण सोलंकी, रावे छात्र एवं उन्नतशील किसान गोपाल कुशवाहा, बालकिशन कुशवाहउपस्थित रहे


सभी ने बारी बारी से घट मे रखे मिट्टी की पूजन की तत्पश्चात केंद्र के प्रभारी डॉ संजीव कुमार गर्ग ने कार्यक्रम के मुख्य उद्देश्य को रेखांकित करते हुए कहा की किसानों को मिट्टी में सूक्ष्म जीवों और केंचुओं की आबादी के महत्त्व को जाने।  उन्होंने कृषि-रसायनों के उपयोग को कम करके प्रकृति को बचाने का भी आग्रह किया साथ मे मिट्टी की उत्पादकता को कम करने और रासायनिक उर्वरकों एवं कीटनाशकों के अधिक उपयोग से इसे जहरीला बनाने पर अपनी चिंता व्यक्त की। इस तरह भोजन में विषाक्त तत्त्व मानव स्वास्थ्य के लिए एक बड़ा खतरा बन जाते हैं। उन्होंने गाय आधारित खेती को वर्तमान समस्या का एकमात्र समाधान माना।


डॉ प्रवीण सोलंकी सभी को सम्बोधित करते हुए कहा की भूमि के सुपोषण से संबंधित जागरूकता अभियान में किसानों की सभी समस्याओं का निदान संभव है। भूमि सुपोषित होगी तो उत्पादन भी अच्छा होगा भूमि की उर्वरा शक्ति बनी रहेगी तो किसानों को रासायनिक उर्वरक व कीटनाशकों का उपयोग नहीं करना होगा। जैविक खेती के माध्यम से खेती करने पर फसल की उत्पादन लागत में कमी आएगी।

कार्यक्रम के अंत मे न्यास के प्रभारी श्री अनिल जी ने सभी को चैत्र शुक्ल प्रतिपदा नववर्ष की शुभकामनायें देते हुए कहा की भूमि सुपोषण अभियान खेती की भूमि में रासायनिक प्रयोग से फसलों पर पड़ने वाले प्रभाव, बंजर होती भूमि, मानव के स्वास्थ्य पर होने वाले दुष्प्रभाव को रोकने हेतु किया जा रहा है

अतः हम सभी को इस अभियान को आगे बढ़ाना है।



Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)