कृषि विज्ञान केंद्र गोविंदनगर, नर्मदापुरम द्वारा ग्राम टेकापार में आदर्श दलहन ग्राम परियोजना के अंतर्गत प्रक्षेत्र दिवस का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में किसानों ने भाग लिया। इस अवसर पर किसानों को तुअर (अरहर) की फसल और नवीनतम कृषि तकनीकों के बारे में जानकारी दी गई। कार्यक्रम में किसानों से उनकी समस्याओं और सुझावों पर भी चर्चा की गई।
कार्यक्रम
में मुख्य अतिथि के रूप में ग्राम सरपंच श्रीमती शांति कुमरे जी उपस्थित रहीं ।
साथ ही, कृषि
विभाग के अधिकारी श्री तेजस्वी धोटे, कृषि
विज्ञान केंद्र के विशेषज्ञों ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई। कृषि विज्ञान केंद्र के
वरिष्ठ वैज्ञानिक एवं प्रमुख डॉक्टर संजीव कुमार गर्ग
ने किसान बंधुओ को सरसों फसल की उन्नत तकनिकी के बारे में अवगत कराते हुए कहाँ की
तुअर और सरसों की खेती के उन्नत तरीकों पर चर्चा की और किसानों को उच्च उत्पादन के
लिए विशेष सलाह दी। कार्यक्रम के दौरान किसानों ने कृषि विशेषज्ञों से अपने सवाल
पूछे और फसल उत्पादन में आ रही चुनौतियों के समाधान पर विचार-विमर्श किया। कृषि
विशेषज्ञ ब्रजेश नामदेव ने तुअर, गेहूँ एवं सरसों में कीट व्याधि प्रबंधन पर किसानो को जानकारी प्रदान की।
डॉक्टर राजेंद्र पटेल ने ड्रोन तकनीक से फसलों पर कीटनाशक स्प्रे करने के लाभों पर विशेष रूप से प्रकाश डाला। उन्होंने बताया कि ड्रोन तकनीक न केवल समय की बचत करती है, बल्कि कीटनाशकों के सही उपयोग से उत्पादन में भी वृद्धि होती है। किसानों ने ड्रोन तकनीक से होने वाले फायदों को लेकर अपने अनुभव साझा किए।
यह आयोजन
किसानों को नई तकनीकों से अवगत कराने और उनकी समस्याओं को समझने के लिए एक
महत्वपूर्ण मंच साबित हुआ। किसानों ने इस तरह के आयोजनों को नियमित रूप से करने की
मांग की, ताकि
उन्हें खेती से जुड़े नवीनतम तरीकों और तकनीकों की जानकारी मिलती रहे। रोहित राठौर
ने किसानों को फसलों से संबंधित विभिन्न जानकारियां दीं।